{"_id":"5fa834bd8ebc3e9ba96a7fdc","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd208391041","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं पर की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं पर की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की समस्याओं पर की बैठक
हापुड़। किसानों की समस्याओं को लेकर कुचेसर रोड चौपला पर किसान मजदूर राष्ट्र संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समस्याओं के निस्तारण को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्रज नंदन त्यागी ने की।
बैठक का आयोजन तेग सिंह फार्म हॉउस तिगरी कुचेसर रोड चौपला पर किया गया। जिसमें राष्ट्र संघ के अध्यक्ष तेग सिंह चौधरी ने संगठन के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। ब्रह्मानंद प्रधान ने कहा कि सिंभावली व ब्रजनाथपुर चीनी मील पर किसानों के मय ब्याज गन्ना भुगतान का काफी बकाया है।
ग्रामीण क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा घरेलू व ट्यूबवेल कनेक्शन काटे जा रहे हैं। जबकि किसान वैश्विक कोरोना महामारी की मार के कारण व गन्ना भुगतान न होने से किसान आर्थिक रूप से परेशान है। किसानों का गन्ना भुगतान ना हो तब तक किसी भी किसान का कनेक्शन नहीं काटा जाए। मौके पर बबलू नागर, चतर सैन गोस्वामी, बलकार नागर, पंकज शर्मा, अमित प्रधान, सुंदर सिंह, धीरज सिंह, नरेंद्र डीलर, जयकरण सिंह, राज सिंह, ईश्वर नागर, संजय कुमार, नरेंद्र शर्मा, राजकुमार शर्मा, खेमचंद शर्मा उपस्थित रहे।