फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

खुदाई के दौरान उखड़ी हाईटेंशन केबल, 13 गांवों की बिजली गुल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
hapur news
खुदाई के दौरान उखड़ी हाईटेंशन केबल, 13 गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन बछलौता हाईवे पर जेसीबी से खुदाई के दौरान अंडरग्राउंड 33केवी की विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे काकौड़ी बिजली घर से जुड़े 13 गांवों की बिजली गुल हो गई। इस दौरान बड़ा हादसा होते होते बच गया। अवर अभियंता ने जेसीबी चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
गांव बछलौता में नेशनल हाईवे-09 बाइपास का निर्माण चल रहा है। इस दौरान यहां जेसीबी से खुदाई हो रही थी। खुदाई के दौरान जेसीबी ने सिंभावली से काकौड़ी बिजलीघी जा रही 33केवी की अंडरलाइन लाइन को उखाड़ दिया। इस दौरान सप्लाई चालू थी और धमाके साथ केबिल में आग लग गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। फाल्ट के बाद काकौड़ी बिजली घर से जुड़े 13 गांवों की बिजली गुल हो गई। मौके पर टीम के साथ पहुंचे अवर अभियंता ने कड़ी मशक्कत के बाद केबिल को ठीक कर सप्लाई को चालू कराया। इस दौरान पांच घंटे तक लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अवर अभियंता मुकेश कुमार ने जेसीबी के चालक के खिलाफ बाबूगढ़ थाने में तहरीर दी है। बताया कि जिस समय हादसा हुआ उस समय सप्लाई चालू थी। ऐसे में कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed