{"_id":"5fa592d58ebc3edc1f664871","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd208331853","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश प्रक्रिया पर मचे घमासान के बीच प्राचार्य ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश प्रक्रिया पर मचे घमासान के बीच प्राचार्य ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन

हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर मचे घमासान के बीच डा. पंकज पाठक ने प्राचार्य पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसमें कारण स्वास्थ्य खराब होना बताया गया है। हालांकि उनका यह भी कहना है कि कॉलेज के ही कुछ शिक्षक और आउट साइडर छात्र माहौल बिगाड़ रहे हैं। सपा छात्रसभा ने शुक्रवार को भी तालाबंदी कर, हंगामा और प्रदर्शन किया।
एसएसवी पीजी कॉलेज में ओपन मेरिट में दिए गए प्रवेशों पर धांधली का आरोप लगा छात्र दो दिन से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कॉलेज में रोजाना तालाबंदी की जा रही है। इससे कॉलेज का माहौल बिगड़ता जा रहा है। एसएसएसवी कॉलेज छात्रों की पहली पसंद है। ऐेसे में आए दिन यहां इस तरह के हंगामों से छात्रों में भी गलत संदेश जा रहा है। छात्रों के घमासान के बीच शुक्रवार को डा. पंकज ने प्राचार्य पद से इस्तीफा दे दिया। कुछ महीने पहले ही डा. आरके शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें इस पद पर कार्यभार ग्रहण कराया गया था। उन्होंने कुछ शिक्षकों पर भी माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है।
छात्रों ने कॉलेज में किया हंगामा
- सपा छात्रसभा के आह्वान पर शुक्रवार को भी छात्रों ने कॉलेज में हंगामा किया। छात्रसभा के कार्यकर्ता सनी त्यागी, रविंद्र यादव व पीयूष मंडोठिया ने बताया कि स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए बीते दिनों ओपन मेरिट लिस्ट जारी की गई थी। आरोप है कि जो छात्र वेटिंग में थे, उन्हें नजर अंदाज करते हुए कॉलेज में अन्य छात्रों को प्रवेश दे दिया गया। ऐसे में सैकड़ों छात्र प्रवेश से वंचित रह गए हैं। आरोप है कि इस संबंध में कॉलेज प्रबंधन से जानकारी मांगी तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन कर, कॉलेज के गेट पर तालाबंदी कर दी। मौके पर रोहित जाटव, गौरव जाटव, योगेश कुमार, कुणाल, अमित, चुन्नू, दुर्गेश कुमार, यश जाटव, रिश्ु सिंह, रमन जाटव, संजय जाटव, दीपक जाटव, आकाश जाटव, रितिक डबास, कालू गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कोट
डा. पंकज पाठक ने बताया कि कॉलेज में बाहर के छात्रों द्वारा धरना दिया जा रहा है। कुछ शिक्षक मामले को तूल दे रहे हैं, जिससे व्यवस्था चरमरा रही है। बताया कि वह बीमार भी हैं, इसी के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है।
कोट
कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव सुरेश चंद संपादक ने बताया कि डा.पंकज पाठक का इस्तीफा मिला है, जिसमें उन्होंने खराब सेहत का हवाला दिया है। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से नियम के तहत कराई गई है। इसमें कोई अनियमितता नहीं बरती गई है।