फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सामान्य से नौ गुना प्रदूषित हुई हवा, 442 पहुंचा एक्यूआई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सामान्य से नौ गुना प्रदूषित हुई हवा, 442 पहुंचा एक्यूआई
विज्ञापन

हापुड़। शहर की हवा लगातार प्रदूषित होती जा रही है। बृहस्पतिवार को शहर में धुंध छाई रही। इस दौरान एक्यूआई 442 के स्तर पर पहुंच गया। घर से बाहर निकले लोगों को आंखों में जलन आदि की शिकायत भी हुई। लगातार प्रदूषित होती हवा के चलते अब चिकित्सक लोगों को इससे बचने की सलाह दे रहे हैं।
हापुड़ की हवा दिल्ली एनसीआर की हवा तरह ही विषैली हो रही है। हवा में विषैले कणों का घुलना जारी है। हापुड़ की वायु गुणवत्ता अब गंभीर श्रेणी में शामिल हो गई है। अब दिन में भी शहर में धुंध जैसे हालात हो रहे हैं। सुबह को घरों से बाहर घूमने निकले लोगों को आंखों में चुभन जैसी समस्या का सामना करना पड़ा। लोग दिनभर प्रदूषित हवा की समस्या से दो चार होते रहे। प्रदूषित हवा के बढ़ते ग्राफ ने लोगों के साथ-साथ सरकारी मशीनरी की भी परेशानी बढ़ा दी है। वैसे एक्सपर्ट वायु प्रदूषण के एकाएक बढ़ने का कारण तापमान का गिरना मानकर चल रहे हैं। आने वाले दिनों में पारा गिरने से एक्यूआई प्रभावित होना तय है।
विज्ञापन

वहीं हापुड़ की हवा को खतरनाक स्तर पर जाने से रोकने के लिए ठोस व सामूहिक प्रयास करने होंगे। ग्रेप और एनजीटी के नियमों का सख्ती से पालन होना चाहिए। एक्यूआई को प्रभावित करने वाले कारकों पर त्वरित कार्रवाई हो। हापुड़ के एक्यूआई को खतरनाक स्तर से नीचे लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों की मानें तो गंभीर श्रेणी (400 प्लस) में एक्यूआई के आने से सांस-दमा के रोगियों, बच्चों और बुजुर्गों के साथ-साथ स्वस्थ व्यक्ति को भी प्रभावित करेगा। इसके गंभीर प्रभाव अन्य बीमारियों पर भी पड़ेंगे।

इन बातों का रखें ध्यान
- मास्क व चश्मा पहन कर ही बाहर निकलें।
- धूल-धुंआ वाले क्षेत्र में आने-जाने से बचें।
- आंखों को ताजे व साफ पानी से धोएं।
- आंखों में जलन होने पर उन्हें मलने से बचें।
- परेशानी बढ़ने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श करें।
कोट
एडीएम जयनाथ यादव ने बताया कि मौसम सर्द होने की वजह से हापुड़ की एक्यूआई प्रभावित हो रहा है। बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। ग्रेप और एनजीटी के नियमों का अवहेलना करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed