{"_id":"5f99b8288ebc3e75017f779c","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd207854022","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के भाई के घर व दूध प्लांट पर इनकम टैक्स का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के भाई के घर व दूध प्लांट पर इनकम टैक्स का छापा
विज्ञापन
हापुड़। कुचेसर रोड चौपले पर मलूक नागर के भाई के दूध प्लांट के अंदर छापे के दौरान मौजूद पुलिसकर्मी
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद के भाई के घर व दूध प्लांट पर इनकम टैक्स का छापा
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला पर बुधवार को बिजनौर से वर्तमान सांसद मलूक नागर के भाई जगवीर नागर के घर व दूध प्लांटों पर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा। देर शाम तक टीम बंद परिसर में दस्तावेजों को खंगालती रही। सुरक्षा के लिए टीम के साथ भारी पीएसी बल मौजूद रहा। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल रहा।
जगवीर नागर बसपा सरकार में पूर्व राज्यमंत्री लखीराम नागर व बिजनौर से वर्तमान सांसद मलूक नागर के भाई हैं। जगवीर का कुचेसर रोड चौपला पर आवास है, साथ ही दुग्ध प्लांट भी है। बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे आयकर विभाग की टीम 12 से अधिक गाड़ियों में सवार होकर उनके आवास पहुंची। स्थानीय पुलिस को भी इसकी भनक तक नहीं लगी। इस दौरान टीम के साथ मौजूद पीएसी बल के जवानों ने घर व प्लांट की घेराबंदी कर ली। किसी को भी अंदर आने की इजाजत नहीं दी गई। बड़ी संख्या में अधिकारियों को देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जगह-जगह इसी कार्रवाई की चर्चा सुनाई दी। बहरहाल, टीम देर शाम तक दस्तावेजों को खंगालती रही।
अधिकारियों को जानकारी नहीं
- कुचेसर रोड चौपला पर पहुंची टीम की स्थानीय इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों को भी कोई जानकारी नहीं थी, बताया गया है कि यह टीम नोएडा से आयी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार जगवीर नागर खेती करते हैं और उन्होंने अपना दुग्ध प्लांट बीते तीन साल से एक डेयरी को दिया हुआ है।
विज्ञापन
दुग्ध प्लांट पर पहुंची टीम, खंगाले दस्तावेज
- सिखैड़ा के पास स्थित एक और बंद पड़े दुग्ध प्लांट पर इनकम टैक्स की टीम पहुंची और ताला खुलवाकर दस्तावेजों को खंगाला। टीम में मौजूद कोई भी अधिकारी व कर्मचारी इस मामले में बात करने से इंकार करते रहे।
कोट
बाबूगढ़ थाना प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि इनकम टैक्स की टीम द्वारा छापा मारा गया है, लेकिन इसमें पुलिस से कोई सहयोग नहीं लिया गया। इसलिए उन्हें इस बारे में अधिक जानकारी नहीं है।