फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

रामपुर रोड ओवरब्रिज में फंसा पशुओं से भरा कैंटर, हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
रामपुर रोड ओवरब्रिज में फंसा पशुओं से भरा कैंटर, हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। पशुओं को लेकर कटान के लिए ले जा रहा एक कैंटर हापुड़ बाईपास पर रामपुर रोड ओवरब्रिज के नीचे फंस गया। सूचना के बाद मौके पर उमड़े लोगों नेे हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने धुनाई के बाद कैंटर सवार दो लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कैंटर से 33 पशु बरामद करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एक कैंटर मंगलवार सुबह हापुड़ बाईपास से जेएमएस कालेज कट से होता हुआ रामपुर रोड ओवरब्रिज के नीचे से हापुड़ की ओर आ रहा था। इसी दौरान कैंटर ओवरब्रिज के नीचे फंस गया। रास्ता अवरुद्ध होने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। कैंटर ऊपर से खुला हुआ था, जिसमें पशु लदे हुए थे। लोगों ने बताया कि पशुओं को हापुड़ में कहीं काटने के लिए ले जाया जा रहा था। इस दौरान पशुओं को देखकर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर कैंटर चालक और क्लीनर से भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने दोनों को दबोच लिया और पिटाई करने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कैंटर से 33 पशुओं को मुक्त कराया है।
विज्ञापन

कोट
हाफिजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक धमेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी सावेज पुत्र शाहिद निवासी खानपुर जिला सहारनपुर व सुहेल पुत्र नौशाद निवासी कुतुबशेर जिला सहारनुपर के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed