फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

फसल अवशेष न जलाने के लिए किसानों को किया जागरूक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
किसानों को फसल अवशेष न जलाने के लिए किया जागरूक
विज्ञापन

हापुड़। प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेडियो रेजिडयू योजना के अंतर्गत मंगलवार को कृषि मंडी में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को फसल अवशेष जलाने से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही फसल अवशेषों से खाद तैयार करने के संबंध में जानकारी दी।
मेले में कृषि, उद्यान, गन्ना, पशुपालन तथा अन्य कृषि से संबंधित विभागों द्वारा स्टाल लगाकर अपनी अपनी योजनाओं का प्रदर्शन किया गया। गोष्टी में जनपद के प्रगतिशील कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। गोष्ठी का संचालन करते हुए उपकृषि निदेशक डा. वीबी द्विवेदी ने कृषि विभाग में संचालित फार्म मशीनरी बैंक एवं यंत्रीकरण योजना से फसल अवशेषों को खेतों में काटकर, सड़ने गलाने से संबंधी यंत्रों पर अनुदान की जानकारी किसानों को दी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा.अशोक कुमार व डा. लक्ष्मीकांत सारस्वत द्वारा किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित सभी वैज्ञानिक तरीके अपनाने के लिए जानकारी दी गई। इसी क्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. प्रमोद कुमार द्वारा धान पराली को निराश्रित गौशाला में उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया।
विज्ञापन

पुलिस विभाग से उपस्थित पुलिस क्षेत्राधिकारी एसएन वैभव पांडेय द्वारा फसल अवशेष जलाने पर कृषकों को 2500 से 15 हजार तक के अर्थदंड एवं फसल अवशेष जलाने की घटना की पुनरावृत्ति होने पर अर्थदंड एवं कारावास दोनों से दंडित किए जाने के संबंध में बताया। कार्यक्रम के अंत में उपकृषि निदेशक द्वारा कृषक गोष्ठी में उपस्थित सभी कृषकों को फसल अवशेषों को सड़ाने गलाने के लिए वेस्ट डीकंपोजर के प्रयोग करने की विधि बताई। गोष्ठी में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed