फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कनिया कल्याणपुर में विकास कार्यों की जांच को पहुंचे अधिकारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कनिया कल्याणपुर में विकास कार्यों की जांच को पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन

हापुड़। जिले के गांवों में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए केंद्र सरकार ने टीम का गठन किया है। यह टीम जिले के दस गांवों में विकास कार्यों की जांच करेगी और इसके बाद शासन को रिपोर्ट भेजेगी। मंगलवार को टीम ने गांव कनिया कल्याणपुर में विकास कार्यों की जांच की। टीम ने ग्रामीणों से भी बातचीत की।
केंद्र सरकार विभिन्न मदों के लिए राज्यों को धनराशि जारी करती है। जिससे सभी जिलों में विकास कार्य कराये जाते हैं । सरकार द्वारा दिए गए बजट का सही ढंग से सदुपयोग हुआ या नहीं, इसकी जांच के लिए सरकार ने प्रत्येक जिले में कार्यों की समीक्षा के लिए टीम भेजी है। इसके लिए हापुड़ से दस गांवों का चयन किया गया है । इन गांवों में ककराना, हरसिंहपुर, लड़पुरा, नानई, कनिया कल्याणपुर, रतुपुरा आदि गांव शामिल किए गए थे।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकारियों की टीम बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर पहुंची। यहां टीम द्वारा गांव में किए गए विकास कार्यों की समीक्षा की। टीम ने नाली और सड़कों आदि की गुणवत्ता की भी जांच की। इसके अलावा टीम ने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की। टीम द्वारा जांच के बाद गांव में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed