फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारे छापे, तीन दुकानों से भरे नमूने

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
hapur news
हापुड़ में दही का नमूना लेते खाद्य विभाग सुरक्षा की टीम। - फोटो : HAPUR
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारे छापे, तीन दुकानों से भरे नमूने
विज्ञापन

हापुड़। त्योहारों के नजदीक आते ही खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापे मारे। शनिवार को एसडीएम की मौजूदगी में टीम ने पुराना बाजार में छापे मारकर दही, दाल और मिठाई के तीन नमूने लिए। जिससे दुकानदारों में खलबली मच गई और वह दुकान बंद कर भाग निकले।
त्योहारों के मद्देनजर डीएम ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग के आदेश दिए हैं। शनिवार को एसडीएम सत्यप्रकाश के निर्देशन में टीम ने कई स्थानों पर छापे मारे। सबसे पहले टीम गांव बनखंडा पहुंची। टीम ने किशन चंद पुत्र गंगादास की दुकान पर छापा मारकर दही का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा है। इसके बाद टीम हापुड़ पहुंची। टीम ने मोदीनगर रोड स्थित अमन स्वीट्स से छैने के रसगुल्ले और बुलंदशहर रोड त्रिलोकीपुरम आसिफ किराना स्टोर से उड़द की दाल का नमूना भरा। कार्रवाई से दुकानदारों में अफरातफरी मची रही। कार्रवाई करने वाली टीम में खाद्य निरीक्षक डीपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम सत्यप्रकाश ने बताया कि आगे और तेजी से कार्रवाई की जाएगी। मिलावटखोरों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आगे अभियान में और तेजी दिखाई जाएगी।
तेज होगी आगे की कार्रवाई
जिले में नकली खाद्य पदाथों की बिक्री तेज हो गई है। इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। जिले में दूध और इससे बनने वाले उत्पादों से बनने वाले नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री किसी से छिपी नहीं है। जिले में शहर के साथ देहात क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर इस प्रकार की गतिविधियां सक्रिय रहती हैं। ऐसे में प्रशासन समय रहते त्योहारों से पहले इस पर शिकंजा कसना चाहता है। कुल मिलाकर आने वाले समय में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में छापा मारने की कार्रवाई तेज रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed