फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हापुड़ में सरेशाम सर्राफ से दस लाख के जेवर लूटने का प्रयास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सर्राफा बाजार में जानकारी करते पहुंचे कोतवाली प्रभारी - फोटो : HAPUR
हापुड़ में सरेशाम सर्राफ से दस लाख के जेवर लूटने का प्रयास
विज्ञापन

हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सर्राफ बाजार में एक सर्राफ को तीन बदमाशों ने अपने को पुलिसकर्मी बताकर तलाशी के बहाने जेवर लूटने का प्रयास किया। सर्राफ अपनी दुकान से एक अन्य दुकान पर करीब 10 लाख के जेवर लेकर जा रहा था। इस दौरान शक होने पर उक्त सर्राफ एक दुकान में घुस गया जिसपर बदमाश भाग खड़े हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार भाजपा नेता ब्रिजेश सर्राफ शाम पांच बजे अपनी दुकान से उक्त जेवर लेकर जैसे ही चला उसे तीन बदमाशों ने अपने को पुलिसकर्मी बताकर रोक लिया और उसकी तलाशी लेने लगे। बताया गया कि बदमाशों ने सीधे जेवरों से भरे थैले पर ही हाथ डाला था। इस पर शक होने पर वह आननफानन में अपने को उनके चंगुल से छुड़ाकर पड़ोस की एक दुकान में जेवरों के थैले सहित घुस गया। तभी बदमाश वहां से भाग निकले। कारोबारियों ने उनका पीछा भी किया लेकिन वह पकड़े नहीं जा सके।
विज्ञापन

इस घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध सक्सेना भारी संख्या मेें पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
उधर एसपी के पीआरओ सुरेंद्र सिंह ने जानकारी कर बताया कि मामले की कोई रिपोर्ट नहीं हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक मामले की जांच कर रहे हैं।
सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान लोकेश सर्राफ और संरक्षक अरविंद शर्मा ने सराफा कारोबारियों की सुरक्षा कराये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed