{"_id":"5f664c718ebc3e98127120aa","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2057191156","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कर्मचारियों मनाया काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे कर्मचारियों मनाया काला दिवस
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर श्रदांजलि देते रेलवे अधिकारी।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस
हापुड़। नॉर्दन रेलवे मेन्स यूनियन के पदाधिकारियों ने शनिवार को निजीकरण के विरोध में काला दिवस मनाया। उन्होंने अपने घर व कार्यालय की बिजली बंद कर विरोध जताया। रेलवे अधिकारियों को ट्वीट भी किया।
शाखा अध्यक्ष इरशाद खान ने बताया कि सरकार की गलत नीतियों का विरोध जारी है। निजीकरण के विरोध में हापुड़ रेलवे स्टेशन के अलावा गढ़ से लेकर महरौली, नूरनगर से लेकर खुर्जा सिटी तक विरोध दिवस मनाया गया। रेलवे कर्मचारियों ने रेलमंत्री को ट्वीट कर निजीकरण रोकने की मांग की। उन्होंने अपने कार्यालय और आवास की दस मिनट तक बत्ती बंद रख काला दिवस मनाया। उन्होंने 1968 की हड़ताल में शहीद हुए पांच साथियों को भी श्रद्धांजलि दी। उनकी शहादत को नमन कर सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोले रखने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर राजेश अग्रवाल, अम्बरीष पाल सहित शाखा के कर्मचारी रहे।