फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले में कोरोना से एक और मौत, 35 नए मरीज मिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
hapur news
जिले में कोरोना से एक और मौत, 35 नए मरीज मिले
विज्ञापन

हापुड़। जिले में मंगलवार को कोरोना से 33वीं मौत होने से हड़कंप मच गया है। मेरठ मेडिकल में मरीज ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। इसके अलावा 35 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमितों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। संपर्क में आए लोगों की जांच कर सैंपल लैब को भेजे हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2212 पहुंच गई है।
जिले में कोरोना का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को अतरौली निवासी एक व्यक्ति की मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 पहुंच गई है। वहीं 35 कोरोना के नए मामले सामने आए है।
विज्ञापन

इसमें राधापुरी का एक, श्रीनगर बैंक कॉलोनी के 6, धनपत सदन रेलवे रोड का एक, रेलवे रोड प्रकाश नगर के चार, मोती गंज का एक, न्यू प्रेमपुरा का एक, नई मंडी हापुड़ का एक, अयोध्यापुरी हापुड़ का एक, नवी करीम के दो, राजीव विहार के दो, सर्वोदय कॉलोनी के दो, प्रभा विहार का एक, गिनिंग मिल गढ़ के चार, आदर्शनगर गढ़ का एक, गालंद धौलाना का एक, हसनपुर का एक, पबला पिलखुवा के तीन, कृष्णा नगर पिलखुवा का एक, डिबारी सिंभावली का एक मरीज शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित मिले मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया है। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2212 पहुंच गई है। इनमें 1840 स्वस्थ हो चुके हैं, 339 एक्टिव मरीज है, 33 की मौत हो चुकी है। डिप्टी सीएमओ डा. प्रवीण शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 112426 लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है। इनमें संक्रमित मिले मरीजों को बेहतर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed