फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

वाहन कटान करने वाले तीन आरोपी दबोचे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
hapur news
वाहन कटान करने वाले तीन आरोपी दबोचे
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली पुलिस ने वाहनों को चोरी कर उनका कटान करने वाले व चैसिस नंबर बदलकर बेचने वाले तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे चोरी के कई वाहन और इनके पुर्जें बरामद किए हैं।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि सोमवार रात कोतवाली क्राइम डिटेक्शन टीम प्रभारी सरवन गौतम व जद्दीद चौकी प्रभारी संदीप मलिक संयुक्त रुप से पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि रामपुर रोड की तरफ से मिनी ट्रक में चोरी के वाहनों को लेकर कुछ लोग आ रहे हैं। पुलिस टीम को रामपुर रोड स्थित एक धर्मकांटे के पास मिनी ट्रक आता दिखाई दिया। रुकने का इशारा करने पर आरोपियों ने मिनी ट्रक की रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने मिनी ट्रक समेत तीनों आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान दो चाकू बरामद हुए। इसके अलावा मिनी ट्रक से चोरी की पांच बाइक, एक स्कूटी, पांच बाइकों के साइलेंसर व टंकी समेत अन्य वाहनों के कटे हुए पुर्जें बरामद हुए हैं। पकड़े आरोपियों में मोहल्ला मजीदपुरा निवासी नाजिम, अमजद व मोहल्ला ईदगाह कॉलोनी निवासी शाहिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह वाहन चोरी करते हैं। वाहनों का काटकर उनके पुर्जें बेचते हैं। कई वाहनों के चैसिस व फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर बेचते हैं। पुलिस इनके साथियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed