फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सदर विधायक की गाड़ी रोक मांगा अवैध टोल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
hapur news
ब्रजनाथ पुर नहर के मोड़ पर अवैध टोल वसूली करने वाले युवको से जानकारी करते सदर विधायक - फोटो : HAPUR
सदर विधायक की गाड़ी रोककर मांगा अवैध टोल, हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। जिले में तीन टोल पर लोगों से टैक्स वसूला जा रहा है। अब इनकी आड़ में अवैध टोल वसूली भी शुरू हो गई है। इस मामले का भंडाफोड़ तब हुआ जब सदर विधायक विजयपाल आढ़ती की कार रुकवाकर टोल मांगा गया। ब्रजनाथपुर नहर पुल मोड़ पर तीन युवक बैरिकेडिंग लगाकर टोल वसूल रहे थे। जब इनसे पूछा गया तो इन्होंने बताया कि एनएचएआई के अधिकारियों के कहने पर यह वसूली की जा रही है। इस पर विधायक भड़क उठे। इस दौरान वहां हंगामा भी हुआ। तीनों युवकों को पुलिस के हवाले कर विधायक वहां से चले गए, हालांकि विधायक ने इस मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।
सदर विधायक विजय पाल आढ़ती हरसिंहपुर गांव से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी ब्रजनाथपुर नहर पुल के मोड़ के पास पहुंची तो वहां उनकी कार को बैरिकेडिंग लगाकर तीन युवकों ने रोक लिया। उनसे टोल मांगने लगे। अवैध टोल की बात सुनकर सदर विधायक गाड़ी से नीचे उतरे और उनसे जानकारी करने लगे।
विज्ञापन

तीनों युवकों ने एनएचएआई से संबंधित होने और विभाग के अफसरों द्वारा ही टोल वसूली करने का हवाला दिया। इसको लेकर विधायक बिफर पड़े। मामला उलझता हुआ देख तीनों युवकों ने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन विधायक ने उनको पकड़वाकर पुलिस विभाग के अफसरों को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल पर तैनात पुलिसकर्मियों ने झाड़ा पल्ला
ब्रजनाथपुर नहर पुल पर तैनात पुलिसकर्मी चंद कदमों की दूरी पर ही बैठे हुए थे। पुलिसकर्मियों ने हंगामा होने के बाद भी घटना स्थल पर पहुंचना उचित नहीं समझा। विधायक के बुलाने पर संबंधित पुलिसकर्मी अवैध टोल टैक्स वसूली के मामले की जानकारी होने से इंकार करते नजर आए।
कोट-
सदर विधायक विजय पाल आढ़ती ने बताया कि अवैध रूप से टोल वसूली होना अनुचित है। अवैध वसूली होना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन और एनएचएआई के अधिकारियों को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया जाएगा।
आखिर किसकी शह पर अवैध टोल वसूली
हापुड़। हापुड़ जनपद में गढ़ (एनएच-9), छिजारसी (एनएच-9) और कुराना टोल(एनएच-334) में तीन टोल प्लाजा हैं। तीनों टोल के आसपास हाईवे से जुड़ने वाले अन्य मार्ग भी हैं। कुराना टोल हाफिजपुर पर ब्रजनाथपुर नहर पुल मार्ग, छिजारसी टोल पिलखुवा पर धौलाना आदि मार्ग है। इन सड़कों पर भी काफी ट्रैफिक चलता है।
जानकारों की मानें तो अवैध टोल वसूली करने वाले शातिर इन मार्गों पर पुलिसकर्मियों से सांठगांठ कर टोल वसूली कर रहे हैं। ब्रजनाथपुर नहर पुल पर बकायदा बैरिके डिंग लगाकर अवैध टोल वसूली प्रक्रिया को संचालित किया जा रहा है।

हापुड़ (एनएच-37 को छोड़कर) से बाहर की गाड़ियों को निशाना बनाया जाता है। उनको रोक कर मनमाने ढ़ंग़ से वसूली की जा रही है। पुलिस विभाग के आला अफसर भी इसको लेकर मौन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed