{"_id":"5f4e722d8ebc3e537161f7b1","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2046766195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक और मौत, 36 नए मरीजों में पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक और मौत, 36 नए मरीजों में पुष्टि
विज्ञापन
कोरोना से एक और मौत, 36 नए मरीज मिले
हापुड़। जिले में कोरोना से मंगलवार को एक और मौत हो गई। जबकि 36 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। मृतकों की संख्या बढ़कर अब 32 पहुंच गई है। संक्रमित मिले मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हापुड़ निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति में 30 अगस्त को कोरोना की पुष्टि हुई थी। गंभीर हालत में उसे मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया था। जहां 31 अगस्त को उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक डायबिटीज की बीमारी से ग्रस्त था। जिले में अब कोरोना से मृतकों की संख्या बढ़कर 32 पहुंच गई है, जबकि 36 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। इसमें नई मंडी हापुड़ के एक, पन्नापुरी के दो, रामनगर के एक, सुभाषनगर के एक, लालपुर शौलाना के एक, चितौली के एक, शिवपुरी के एक, मंसूरपुर के एक, शास्त्रीनगर के दो, कस्तला कासमाबाद के एक, मोहल्ला गोसिया गढ़ के एक, बृजघाट के तीन मरीज शामिल हैं। संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।
जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1782 पहुंच गई है। इसमें 1517 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 197 का उपचार जारी है। मंगलवार को 11 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए।
विज्ञापन
कोट
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि संक्रमित मिले मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। अब तक 90,377 व्यक्तियों की जांच की जा चुकी है।