फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कांग्रेसियों ने चलाया सदस्यता अभियान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कांग्रेसियों ने चलाया सदस्यता अभियान
विज्ञापन

हापुड़। शहर कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत वार्ड नंबर एक और 31 में सदस्यता अभियान चलाया। धरातल पर पार्टी को मजबूत बनाने की भी पहल की गई।
शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि शहर के विभिन्न वार्डों में सदस्यता अभियान चला कर बूथ कमेटी बनाने की कवायद की जा रही है। सभी वार्डों में सेक्टर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। हर वार्ड में सेक्टर प्रभारी के साथ साथ एक सेक्टर अध्यक्ष भी रहेगा। जिससे शहर के वार्डों में बैठक कर लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा। बूथ स्तर पर संगठन अपना कार्यकर्ता भी खड़ा करेगा।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने कहा कि वार्ड में सदस्यता अभियान चलाकर महिलाओं को भी जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। सदस्यता अभियान चलाने व बूथ कमेटी बनाने वालों में पूर्व सभासद प्रेम शर्मा, अनूप कुमार, विक्की शर्मा, कुसुम लता, आकाश, विनोद कुमार, देवेंद्र कुमार, आकाश कुमार, नितिन कुमार जाटव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed