{"_id":"5f4d27ae8ebc3e2a925bcc58","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2046268198","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरिफपुर मंढैया का ट्रांसफार्मर फुंका, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरिफपुर मंढैया का ट्रांसफार्मर फुंका, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
चार दिन बाद भी फुंका ट्रांसफार्मर न बदलने पर भड़के लोग
हापुड़। आरिफपुर मंढैया में लगा ट्रांसफार्मर बीते चार दिन से फुंका पड़ा है। सैकड़ों ग्रामीणों को बिजली किल्लत से काफी परेशानी हो रही है। काफी शिकायतों के बावजूद राहत नहीं मिल सकी है। ऐसे में सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने प्रदर्शन कर ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग की। वहीं, गोहरा आलमगीर पुर में भी नलकूप पर लगा ट्रांसफार्मर फुंकने से सिंचाई प्रभावित हो रही है। जिला पंचायत सदस्य ने इस संबंध में एसई को ज्ञापन भेजा है।
बिजली निगम के अधिकारी 24 घंटे में फुंके ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कराने का दावा करते हैं। लेकिन आरिफपुर मंढैया में लगा ट्रांसफार्मर बीते चार दिन से फुंका पड़ा है। ऐसे में स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण का आरोप है कि वह अधिकारियों से शिकायत की चुके हैं, लेकिन राहत नहीं मिल सकी है। ग्रामीणों को बिजली किल्लत के चलते भीषण गर्मी से जूझना पड़ रहा है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया।
वहीं, गोहरा आलमगीरपुर में रूमाल पुत्र वजीर के नलकूप पर लगा ट्रांसफार्मर ओवरलोड है, जो आए दिन फुंक जाता है। ग्रामीणों ने इसकी क्षमता वृद्धि की मांग उठाई। इन समस्याओं को लेकर जिला पंचायत सदस्य कृष्णकांत हूण ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन भेजकर, जल्द राहत दिलाने की मांग की है।