{"_id":"5f4d26f88ebc3e6d025099fc","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd204625843","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह कर्मियों ने आठ घंटे ठप रखा प्रीत विहार बिजलीघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह कर्मियों ने आठ घंटे ठप रखा प्रीत विहार बिजलीघर
विज्ञापन

हापुड़। प्रीत विहार बिजलीघर पर तैनात कुछ लापरवाह कर्मियों ने करीब आठ घंटे तक यहां के दिल्ली रोड फीडर को बंद रखा। मशीन में फाल्ट से सुबह आठ बजे यह समस्या बनी थी। लेकिन सामान लेने के लिए कर्मचारी दोपहर दो बजे रवाना हुए, इसके काफी देर बाद फीडर को चालू किया जा सका। ऐसे में हजारों घरों की बत्ती गुल रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
एसडीओ द्वितीय के कार्य क्षेत्र में आने वाला प्रीत विहार बिजलीघर इन दिनों यहां से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए सिर दर्द साबित हो रहा है। आलम यह है कि छोटे से फाल्टों के चलते ही पूरी रात इस बिजलीघर को बंद रखा जाता है। सोमवार को सुबह करीब आठ बजे बिजलीघर में लगी मशीन में फाल्ट हो गया।
इसके चलते दिल्ली रोड फीडर ठप हो गया। इस फीडर से अर्जुन नगर, चमरी, दिल्ली रोड, इंडस्ट्रीयल एरिया जुड़ा है। फीडर के बंद होने से हजारों घरों की बत्ती गुल हो गई वहीं फैक्टरियों में भी कामकाज ठप हो गया। जनरेटर भी जवाब दे गए। ऐसे में लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। बता दें कि आए दिन यह बिजलघर पूरी पूरी रात बंद पड़ा रहता है।
विज्ञापन
सोमवार को हुए फाल्ट के करीब छह घंटे बाद एक कर्मचारी मशीन में लगने वाले सामान को लेने गया। ऐसे में फीडर को चालू करने में करीब आठ घंटे का समय लग गया। लापरवाह कर्मियों की गलत कार्यप्रणाली के चलते इस बिजलीघर से जुड़े उपभोक्ताओं को काफी परेशान होना पड़ रहा है।
अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इतनी देर फीडर को बंद रखने के मामले की जांच होगी।