{"_id":"5f4d26498ebc3e4ae44609c7","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd204624770","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो और मौत, सीएचसी अधीक्षक समेत 21 मरीजों में कोरोना की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो और मौत, सीएचसी अधीक्षक समेत 21 मरीजों में कोरोना की पुष्टि
विज्ञापन
कोरोना से जिले में दो मौत, 21 नए मरीज मिले
हापुड़। सोमवार को कोरोना से जिले में दो और मौत हो गई है, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 31 पहुुंच गई है। इसके अलावा 21 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1744 पहुंच गई है। पॉजिटिव मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। इनके संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग कराई जा रही है। जबकि 11 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शाहपुर जट्ट निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग, जो 30 अगस्त को पॉजिटिव मिले थे, मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जबकि जसरूपनगर निवासी 28 वर्षीय युवक जो निमोनिया से पीड़ित बताया गया है। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव मिला था। मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। एक दिन में दो मौत से विभाग में हड़कंप मच गया है।
वहीं, सोमवार को 21 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो गई है। इसमें गढ़मुक्तेश्वर के एक, ककराना धौलाना के तीन, अतरपुरा के दो, त्रिलोकपुरम के एक, कोठीगेट के दो, सिंभावली के दो, ब्रजघाट के एक, सीएचसी कैंपस के दो, एसआईएमएस हॉस्टल के एक, खैरपुर खैरादाबद के दो, राजपुर के एक, आजमपुर के एक, धौलाना के एक, हापुड़ के एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1744 पहुंच गई है। पॉजिटिव मिले मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। 11 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। स्वस्थ होने वालों की संख्या 1517 पहुंच गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 197 है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा.रेखा शर्मा ने बताया कि अब तक 88,987 लोगों के स्वस्थ की जांच की जा चुकी है। संक्रमित मिले मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।