{"_id":"5f4d25918ebc3ee4fd6843b6","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2046244126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार चुनाव: प्रचार में पांच से अधिक नहीं होंगे समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार चुनाव: प्रचार में पांच से अधिक नहीं होंगे समर्थक
विज्ञापन
बार चुनाव : आज से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
हापुड़। हापुड़ बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चुनाव को लेकर चुनाव अधिकारी चौधरी श्याम वीर सिंह ने सोमवार को गाइडलाइन और कार्यक्रम जारी कर दिया। उन्होंने अधिवक्ताओं से गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।
उन्होंने बताया कि हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ कार्यकारिणी का वार्षिक चुनाव 11 सितंबर को होना है। ऐसे में अधिवक्ताओं को चुनाव प्रचार प्रसार करने के लिए दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। इस बाबत चुनाव प्रसार और मतदान करने के लिए न्यायालय परिसर में मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का पालन, न्यायालय परिसर में भीड़ नहीं लगाना, अपने चैंबर को सैनिटाइज कराना, प्रचार प्रसार करने के लिए अधिक से अधिक पांच समर्थकों को साथ रखना, मतदान के दौरान कम से कम दो गज की दूरी का पालन रखने की अपील की।
उन्होंने बताया कि एक खेमे से अध्यक्ष के लिए सुशील शर्मा और सचिव पद के लिए खालिद खान मंगलवार को नामांकन करेंगे। जबकि दूसरा खेमा बुधवार को नामांकन कर सकता है।
विज्ञापन
कब क्या-क्या होगा
तिथि कार्यक्रम
1, 2 नामांकन
3,4 पत्रों की जांच
5,6 अवकाश
7 नामांकन वापसी
8,9,10 टैंडर वोट
11 बार चुनाव
नोट : चुनाव कार्यक्रम की जानकारी चुनाव अधिकारी द्वारा दी गई है।