फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

एसएसबी कॉलेज में परीक्षा के लिए लाइन से लगाई गईं कुर्सियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
टोल फ्री कराने के लिए कुराना टोल पर हुआ जमकर हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे 334 पर स्थानीय लोगों के लिए टोल फ्री करने के लिए सोमवार को कुराना टोल पर नवदीप सामाजिक विकास संस्था के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन एवं नारेबाजी करते हुए वाहनों को रोकने का प्रयास किया। हंगामे के बीच ग्रामीणों ने टोल अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान टोल पर अफरा तफरी का माहौल रहा।
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सचिन वर्मा के नेतृत्व में जिरावठी ग्राम के प्रधान अफसर मेवाती, चिड़ावक प्रधान गुफरान अहमद, भंवरा प्रधान अख्तर मेवाती व सपा नेता शकील अहमद सहित दर्जनों की संख्या में लोग सोमवार को कुराना टोल पर पहुंचे। जहां टोल बैरियर पर वाहनों को रोककर प्रदर्शन तथा नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि गुलावठी क्षेत्र से कुराना टोल प्लाजा की दूरी मात्र पांच किलोमीटर है, साथ ही गुलावठी परिधि क्षेत्र के गांव चिड़ावक, जिरावठी, देवली, भटौना, मीट्ठेपुर, हुसैनपुर, सोहनपुर, भंवरा, अकबरपुर झोझा, ऐचाना, बरामदपुर आदि ऐसे अनेक गांव हैं जिनके लोगों का प्रतिदिन अपने वाहनों से हापुड़ जिले के कुराना, हृदयपुर, मुरशदपुर, मोरपुर, उबारपुर, अब्दुल्लापुर मोड़ी, सिरोधन, छज्जूपुर, डहाना, चचोई आदि गांवों में आना जाना होता है। यही परेशानी हापुड़ जिले के इन गांवों के लोगों को भी होती है। लोगों का कहना था कि इतनी कम दूरी के लिए टोल टैक्स वसूला जाना अनुचित है।
विज्ञापन

इसके अलावा गुलावठी क्षेत्र से दिल्ली व गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहनों द्वारा पहले कुराना टोल तथा फिर ा छिजारसी टोल प्लाजा पर टैक्स देना पड़ता है। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की। जिसके कारण यहां अफरा तफरी का माहौल रहा। इस संबंध में टोल सुपरवाइजर पवन कौशिक ने बताया कि स्थानीय वाहनों के लिए 275 रुपये के मासिक पास की सुविधा है। हालांकि लोगों द्वारा दिए गए ज्ञापन को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed