{"_id":"5f469ced8ebc3e3cbd106782","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2043613177","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी
हापुड़। खेत पर कटाई करने गई नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। गर्भवती होने पर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। इस मामले में पीड़िता के भाई ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि पिछले वर्ष 30 दिसंबर को उसकी 15 वर्षीय बहन गांव निवासी एक व्यक्ति के खेत की कटाई करने गई थी। इस दौरान खेत मालिक ने उसकी बहन को जबरन एक ईंख के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। जिसके बाद नाबालिग गर्भवती हो गई और उसने परिजनों को आपबीती बताई। लोकलाज के डर से परिजनों ने नाबालिग का गर्भपात करा दिया। लेकिन, इसके बावजूद भी आरोपी नाबालिग पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। 31 जनवरी 2020 को गांव के जंगल में आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट कर दी। पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं की। अब न्यायालय के आदेश पर मंगलवार रात कोतवाली में आरोपी शकरू, आरिफ व तरीकत के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।