{"_id":"5f45430a8ebc3e3d007f4bb4","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd204273537","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर कंपनी वर्कशॉप से गार्ड ने चारी किया दो लाख का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर कंपनी वर्कशॉप से गार्ड ने चारी किया दो लाख का सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीटर कंपनी वर्कशॉप से चारी किया दो लाख का सामान
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के एनएच-9 स्थित मीटर कंपनी की वर्कशॉप से हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की है।
जनपद गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव अतरौली निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि वह थाना देहात क्षेत्र के एनएच-9 स्थित ततारपुर बाइपास के पास एसआईएस मीटर कंपनी की वर्कशॉप में कर्मचारी है। आरोप है कि वर्कशॉप से गार्ड व गनमैन ने 18 अगस्त की रात छह टायर व रिम, चैसिस और दो बैट्री चोरी कर ली। चोरी के सामान की कीमत करीब दो लाख रुपये है। उन्होंने गार्ड व गनमैन से इस संबंध में पूछताछ की। इस पर आरोपियों ने उन्हें हत्या की धमकी दी। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि गांव उबारपुर निवासी गार्ड हरेंद्र व गनमैन बाबूगढ़ कस्बा क्षेत्र के फौजी बस्ती निवासी कुशलपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।