{"_id":"5f43eeba8ebc3ea00551444e","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2042422122","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान की समस्या पर आज होगा शुगर मिल का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान की समस्या पर आज होगा शुगर मिल का घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू आज करेगी ब्रजनाथपुर शुगर मिल का घेराव
हापुड़। गन्ना भुगतान की समस्या के विरोध में मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ता ब्रजनाथपुर शुगर मिल का घेराव कर धरना प्रदर्शन करेंगे। सोमवार को कार्यकर्ताओं ने गांवों में जनसंपर्क कर किसानों से बड़ी संख्या में वहां पहुंचने की अपील की।
जिले के किसानों का शुगर मिलों पर करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। काफी प्रयास के बाद भी भुगतान नहीं मिलने से किसानों की हालत खराब होती जा रही है। आलम यह है कि किसान कर्ज लेकर अपने घर के खर्च चलाने को मजबूर हो रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन और गन्ना विभाग मिलों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। इसके विरोध में अब भाकियू कार्यकर्ताओं ने ब्रजनाथपुर शुगर मिल के घेराव का निर्णय लिया है। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूरे दिन जनसंपर्क किया।
जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री व वरिष्ठ कार्यकर्ता रामपाल सिंह ने बताया कि जिले के गन्ना किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। सरकार के अलावा जिला प्रशासन भी किसानों की हालत पर ध्यान नहीं दे रहा। केवल आश्वासन के अलावा कुछ नहीं दिया है। किसान भूखमरी के कगार पर है, कर्ज भी बढ़ता जा रहा है। अगर यही हालात रहे तो किसान आत्महत्या करने पर विवश हो जाएगा। जिसका जिम्मेदार सरकार व प्रशासन होगा। मंगलवार को मिल का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा। जब तक गन्ना भुगतान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।