फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले में कोरोना से दो और मौत, 16 नए मामले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जिले में कोरोना से दो और मौत, 16 नए मामले मिले
विज्ञापन

हापुड़। जिले में कोरोना से एक ही दिन में दो लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। मृतकों में से एक पिलखुवा के गांधी कॉलोनी जबकि दूसरा आवास विकास का निवासी है। साथ ही स्वास्थ्य कर्मी समेत 16 नए मरीजों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। जिन्हें आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया है। मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 23 पहुंच गई है। जबकि संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग जारी है।
जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को पिलखुवा के गांधी कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग जिन्हें पिछले एक साल से ब्लड कैंसर था। 17 अगस्त को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। 21 अगस्त को उनमें कोरोना की पुष्टि हुई। उपचार के दौरान रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं आवास विकास कॉलोनी निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग जो बीते काफी समय से डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित थे। 21 अगस्त को तबीयत खराब होने पर उन्हें सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। बताया गया है कि वह आवास विकास में निजी चिकित्सक के रूप में भी प्रेक्टिस करते थे। जिले में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 पहुंच गई है। इसके अलावा रविवार को 16 लोगों में कोरोना की पुष्टि की गई। संक्रमित मिले मरीजों में सिंभावली के सात, सिंभावली स्थित सीएचसी के एक कर्मचारी, सराय चांद खां के दो, आवास विकास के एक, शक्तिनगर के एक, भड़ंगपुर के एक, गांधी कॉलोनी के दो, पिलखुवा के एक मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। जबकि इनके संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग जारी है। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1574 पहुंच गई है। इनमें से 1453 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 98 का उपचार जारी है। 23 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि अब तक एंटीजन किट से 39,637 तथा आरटीपीसीआर के द्वारा 38,493 व ट्रूनेट मशीन द्वारा 592 लोगों की जांच की गई है। इस प्रकार कुल 78,722 लोगों की जांच अब तक हो चुकी हैं। इनमें से 1574 में कोरोना की पुष्टि हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अपने नजदीकी जांच केंद्र पर कोरोना की जांच करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed