फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

विद्युत मीटर जांचने के लिए बनीं टीम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
hapur news
विद्युत मीटर जांचने के लिए बनीं टीम
विज्ञापन

हापुड़। बिजली के मीटरों में लगातार गड़बड़ी मिलने के बाद अधिकारियों ने इनकी जांच कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए हापुड़ डिवीजन क्षेत्र में तीन एसडीओ के नेतृत्व में टीमें बना दी गई हैं। प्रत्येक टीम अपने अपने क्षेत्रों में संदिग्ध मीटरों की जांच करेंगी। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई होगी। एक्सईएन इसकी खुद ही मॉनीटरिंग करेंगे।
उल्लेखनीय है कि बिलिंग कंपनी द्वारा मीटरों में यूनिट स्टोरेज कर, निगम को लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा है। ऐसे कई मीटर अब तक पकड़ में आ चुके हैं। मामले की गंभीरता पर एक्सईएन ने अपने क्षेत्र में आने वाले तीनों एसडीओ को टीम बनाकर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक टीम अपने अपने क्षेत्र में जाकर पहले चरण में 5 किलोवाट से अधिक भार के मीटर की जांच करेंगी। इसके साथ ही घरेलू मीटरों की भी जांच होगी। इस दौरान यदि किसी भी मीटर में गड़बड़ी मिली तो बिलिंग कंपनी पर कार्रवाई होगी। क्योंकि मीटर में रीडिंग स्टोरेज से पहले ही ऊर्जा निगम को काफी राजस्व क्षति हो चुकी है। एक्सईएन इस कार्रवाई की खुद भी मॉनीटरिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि टीमों का गठन किया जा चुका है। प्रत्येक टीम अपने अपने क्षेत्र में प्रत्येक मीटर का सत्यापन करेंगी। गड़बड़ी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed