फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

स्वतंत्रता दिवस आज, चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जिले की सीमाएं सील, चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा
विज्ञापन

हापुड़। स्वतंत्रता दिवस को लेकर खुफिया विभाग द्वारा जारी इनपुट को लेकर जिले की पुलिस शुक्रवार को पूरी तरह अलर्ट दिखाई दी। शुक्रवार को शहर में जगह जगह चेकिंग की गई। शाम के समय होटल और सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्धों की जांच की वहीं जनपद की सीमाओं पर बैरियर लगाकर सील कर दिया गया। इस दौरान हर आने-जाने वाले वाहन की गंभीरता से जांच की गई।
स्वतंत्रता दिवस पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हाईअलर्ट घोषित किया हुआ है। सभी क्षेत्राधिकारियों और सभी थाना प्रभारी निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी नजर रखें। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाए। बाजार, होटल, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जाए। शुक्रवार को भी शहर में जगह जगह चेकिंग की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने होटलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया और संचालकों को हिदायत दी कि होटलों में आने-जाने वाले का पता और नाम रजिस्टर में नोट किया जाएं। यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में मिले तो उसकी तुरंत जानकारी दी जाए। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने जांच अभियान चलाया। स्टेशन पर आने वाले हर व्यक्ति के सामान की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर रही और लोगों से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। एसपी संजीव सुमन ने बताया कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर पुलिस को कड़ी निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं। इन इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों ने शहर में घूमकर स्थिति पर नजर बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed