फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले में कोरोना के 21 नए मामले, 28 को किया डिस्चार्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जिले में कोरोना के 21 नए मामले मिले
विज्ञापन

हापुड़। जिले में रविवार को कोरोना के 21 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 28 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1136 पहुंच गई है। मरीजों के संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग जारी है।
कोरोना का प्रकोप यहां कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना नए मामले सामने आने से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। रविवार को भी जिले में 21 नए मरीज मिले है। इनमें 17 में एंटीजन किट से पुष्टि हुई है, जबकि 4 में पुष्टि लैब ने की है। संक्रमित मिले मरीजों में भोलापुरी पिलखुवा के दो, छिपीवाड़ा पिलखुवा के तीन, छिजारसी के तीन, आदर्शनगर हापुड़ के दो, अमीपुर के एक, अतरपुरा का एक, रघुनाथपुर का एक, सिखैड़ा के चार, गांधी मोहल्ला पिलखुवा का एक, ब्रजघाट का एक, कलक्टर गंज हापुड़ का एक, सिभावली का एक कुल 21 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जबकि 28 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1136 पहुंच गई है। इनमें से 964 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, 154 एक्टिव हैं जबकि 18 मरीजों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव 21 मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। इनके संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed