{"_id":"5f187a988ebc3ea0726159dc","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd202419280","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार खुलवाने के लिए डीएम से मिले भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार खुलवाने के लिए डीएम से मिले भाजपाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार खुलवाने के लिए डीएम से मिले भाजपाई
हापुड़। भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा और सदर विधायक विजयपाल आढ़ती के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को डीएम अदिति सिंह से मिला। उन्होंने व्यापारियों की परेशानियों का हवाला देकर प्रमुख बाजारों को खोलने की मांग की।
जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि गोल मार्केट, मंडी पाटिया, चंडी रोड, सर्राफा बाजार लंबे समय से बाजार बंद होने के कारण परेशान हैं। व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जिन स्थानों पर हापुड़ में दुकानें खुल भी रही है। वहां भी व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि लगातार बाजार बंद होने से व्यापारियों को काफी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानें बंद होने से व्यापारियों का माल भी खराब हो रहा है। उन्होंने व्यापारियों की समस्या पर तत्काल संज्ञान लेकर राहत देने की मांग की। जिस पर डीएम ने शहर के व्यापारियों को थोड़ी राहत देने का आश्वासन दिया। इस दौरान व्यापारी नरेश कसेरा, बिजेंद्र पंसारी, अशोक बबली आदि भी मौजूद रहे।