फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पिलखुवा के करीब डेढ़ दर्जन मोहल्ले अनसील, बाजार खोले जाने के आदेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
hapur news
चार महीने बाद पिलखुवा का आधे बाजार खुले
विज्ञापन

हापुड़/पिलखुवा पिछले करीब चार माह से बंद चल रहे पिलखुवा के आधा बाजार को खोलने की डीएम ने बुधवार को अनुमति दे दी। वहीं पिलखुवा के करीब डेढ़ दर्जन मोहल्लों को अनसील करने के भी आदेश कर दिए। हालांकि कंटेनमेंट जोन में आए बाजारों को अभी कोई राहत नहीं मिली है। वहीं बाजार खुलने से व्यापारियों ने राहत की सांस ली। अपनी-अपनी दुकानों की सफाई कराई। वहीं इस निर्णय से कंटेनमेंट जोन के व्यापारी असंतुष्ट दिखाई दिए।
कोरोना संक्रमण के लगातार मिल रहे मामलों को लेकर पिलखुवा के बाजार 22 मार्च से बंद चले आ रहे थे। जिसके कारण व्यापारियों के साथ आम लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। व्यापारियों द्वारा तो अब लगातार बाजार खोले जाने की मांग मुखर हो रही थी। लेकिन अब पिलखुवा में कोरोना ने कुछ राहत दी है। जिला प्रशासन ने शहर को दो सेक्टर में बांटा है। जिसके बाद जिलाधिकारी अदिति सिंह ने सीएमओ की रिपोर्ट के आधार पर पिलखुवा के एक सेक्टर के अंतर्गत मोहल्ला गढ़ी, रजनी विहार, मोहननगर, चंडी मंदिर, खटीकान, जाटान मढैया, गांधी कालोनी, किशन गंज, न्यू किशनगंज, आर्यनगर, सद्दीकपुरा, न्यू शिवाजीनगर, शैलेस फार्म, अचपल गढ़ी, न्यू आर्यनगर, इस्लाम नगर, पैदापुरी, गढ़ी कनखली को अनसील करने के आदेश जारी करते हुए इन क्षेत्रों में बाजार खोले जाने की अनुमति दे दी है। आदेश के बाद व्यापारियों ने बस अडडा से कुलदीप पान भंडार तक का बाजार और हाईवे के दोनो तरफ की दुकानें खोली ये दुकाने प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से रात आठ बजे तक खुलेंगी। इसके अलावा धौलाना के ग्राम सपनावत में लगाई गयी सील को भी अनसील किया गया है।
विज्ञापन

बाजार खुलने के बाद नहीं दिखी भीड़-
चार माह बाद शहर का आधा बाजार खुलने के बाद भी सडक़ो पर सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार अपनी दुकानों पर बैठे ग्राहकों का इंतजार करते दिखाई दिए। शहर की सड़को पर एक दो लोग की दिखाई दिए। दुकानदारों का कहना है कि लोगो को अभी बाजार खुलने की जानकारी नहीं है, इस लिए लोग अभी अपने घरों से नहीं निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं व्यापारी -
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश मंत्री पंकज मित्तल का कहना है कि प्रशासन द्वारा आधा शहर खोलने के आदेश दिए गए हैं। इससे काफी लोगों को राहत मिलेगी। शेष बाजार भी जल्द खुल जाए तो और अच्छा होगा।
पिलखुवा वस्त्र व्यापार संघ के प्रधान हरिओम सिंघल का कहना है कि जिन व्यापारियों की दुकानें एवं प्रतिष्ठान सील क्षेत्र में है, वह प्रशासन के आदेश से असंतुष्ट दिखाई दे रहे हैं। प्रशासन को सील इलाके भी जल्द खोल देने चाहिए।
व्यापारी ऋषिराज सिंह का कहना है कि आधा शहर खुलने से व्यापार पटरी पर लौटेगा। लंबे समय से बदं पड़े बैंक भी खुल जाएंगे। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। कोरोना संक्रमण पर लगाम से ही ये बाजार खुले हैं।

पिलखुवा वस्त्र व्यापार संघ से पूर्व प्रधान विनय अग्रवाल का कहना है कि संघ के पदाधिकारी प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर रहे हैं, उन्होंने सील इलाकों को भी जल्द ही अनसील करने का आश्वासन दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed