फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

साइबर ठगों ने तीनों लोगों को लगाया लाखों का चूना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
hapur news
साइबर ठगों ने तीनों लोगों को लगाया लाखों का चूना
विज्ञापन

हापुड़। जिले में सक्रिय साइबर ठगों का आंतक बढ़ता ही जा रहा है। ठगों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से संबंधित तीन लोगों से लाखों रुपये ठग लिए। पुलिस ने तीनों ही मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मतनौरा निवासी संजय सिंह ने बताया कि वह नोएडा स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वहीं उसका एक बैंक की शाखा में खाता है। कुछ दिन पहले उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल आया। फोन पर बात कर रहे व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर उसे झांसे में ले लिया। उक्त व्यक्ति ने पीड़ित ने उसके एटीएम नंबर, बैंक खाता व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर ली। इसके बाद उसके खाते से 3.79 लाख रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन

वहीं, कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनगर निवासी अंजली शर्मा ने बताया कि उसका नगर के एक बैंक की शाखा में खाता है। आठ जुलाई को मोहल्ला राजीव एंक्लेव निवासी मुकेश गौड़ ने उसको फोन किया। आरोपी ने अपनी बुआ के दामाद कपिल के नाम पर पीड़िता के खाते में 20 हजार रुपये डलवाने की बात कही। उसके मोबाइल फोन पर वाट्सएप के जरिए एक क्यूआरकोड भेजा। क्यूआर कोड स्कैन करते ही उसके खाते से 60 हजार रुपये निकाल गए। इसके अलावा धौलाना के मोहल्ला कृष्ण कुमार का कहना है कि कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर एटीएम ब्लॉक होने की बात कहकर जानकारी मांगी और खाते से दस हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राजेश कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ितों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed