{"_id":"5f1335768ebc3e63a73be3ec","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd202171884","type":"story","status":"publish","title_hn":"गालंद के सात मरीजों समेत 11 में कोरोना की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गालंद के सात मरीजों समेत 11 में कोरोना की पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गालंद में एक परिवार के सात सदस्यों समेत 11 में कोरोना की पुष्टि
हापुड़। गांव गालंद में एक ही परिवार के सात सदस्यों समेत शनिवार को 11 लोगों में कोरोना की पुष्टि की गई। आनन फानन में मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। 35 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। संपर्क में आए संदिग्धों की सैंपलिंग जारी है।
जिले में कोरोना का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को एंटीजन किट की जांच में 11 लोग कोरोना से पीड़ित मिले। इन मरीजों में से सात गांव गालंद के निवसी हैं, जबकि आवास विकास कॉलोनी में एक, चंद्रलोक कॉलोनी में एक, फत्तापुर में दो, डहाना में एक मरीज में कोरोना की पुष्टि की गई है।
जिले में इन नए मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 984 पहुंच गई है। शनिवार को 35 मरीजों का सैंपल जांच में निगेटिव आया। जिन्हें घर भेज दिया गया है। हालांकि 14 दिन उन्हें घर पर ही क्वारंटीन रहना होगा। इस प्रकार अब जिले में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 794 पहुंच गई है, जबकि वर्तमान में 173 मरीजों का उपचार जारी है। अब तक कोरोना के चलते 17 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डा.रेखा शर्मा ने बताया कि एंटीजन किट की जांच में 11 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इन मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। संपर्क में आए लोगों की तलाश कर, उनकी सैंपलिंग करायी जा रही है।
शिक्षिका को कोरोना की सूचना से हड़कंप
हापुड़। शाहपुर जट्ट स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में कोरोना होने की बात कही गई है। यह शिक्षिका शुक्रवार तक विद्यालय में ही पढ़ा रही थी, ऐसे में वह कई अभिभावकों के संपर्क में भी आयी।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नीरज चौधरी ने बताया कि कोरोना से लोग त्रस्त है। ऐसे में शिक्षकों को स्कूल बुलाया जा रहा है। शाहपुर जट्ट के प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका में कोरोना की पुष्टि की गई है। यह बेहद गंभीर समस्या है, वह शासन प्रशासन से मांग करते हैं कि शिक्षकों को स्कूल बुलाकर उनका जीवन खतरे में न डाला जाए। पूर्व की तरह घर से ही कार्य लिया जाए।