{"_id":"5f1336fd8ebc3e63a47f2995","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd202161019","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपयों के लेनदेन में दो पक्षों में मारपीट
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव उपैड़ा में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की है।
गांव उपैड़ा निवासी उर्मिला पत्नी रामकुमार का पड़ोस के ही कुलविंदर के साथ रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है कि कुलविंदर पक्ष के लोगों ने उर्मिला और उसके परिवार के लोगों के साथ लाठी डंडों से मारपीट की। इसमें उर्मिला व दो अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुलविंदर को हिरासत में ले लिया। इसके बाद घायलों को डाक्टरी के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने कुलविंदर के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की है। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें एक युवक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।