{"_id":"5f1336fc8ebc3e63b511e5c9","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd202155255","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से 6 घंटा ठप रहे हापुड़ डिवीजन के 14 बिजलीघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से 6 घंटा ठप रहे हापुड़ डिवीजन के 14 बिजलीघर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह घंटा ठप रहे हापुड़ डिवीजन के 14 बिजलीघर
हापुड़। झमाझम बारिश से शनिवार को हापुड़ डिवीजन क्षेत्र के करीब 14 बिजलीघर 6 घंटे तक ठप रहे। ऐसे में लोगों को जरूरी कार्य निपटाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप है कि आए दिन हल्की बरसात आते ही बिजलीघरों को बंद कर दिया जाता है। अधिकारियों की इस अनदेखी से लोगों में रोष है।
हापुड़ डिवीजन के वझीलपुर, लालपुर, धीरखेड़ा, मोदीनगर रोड, जसरूपनगर, पटना मुरादपुर, कैली आदि बिजलीघरों से देहात अंचल को बिजली आपूर्ति दी जाती है। शनिवार तड़के करीब चार बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। ऐसे में कई बिजलीघरों की विद्युत लाइनों में जगह-जगह फाल्ट हो गए। इसके चलते बिजलीघरों को बंद कर दिया गया। करीब छह घंटों तक गांवों में बिजली किल्लत बनी रही। लोगों को बिजली संकट से काफी परेशान होना पड़ा। अधिकारियों की इस अनदेखी से लोगों में रोष है। अधिकारियों ने बताया कि निगम कर्मियों ने बरसात बंद होने पर लाइन की पेट्रोलिंग की। करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फाल्टों को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई।
अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि बरसात के कारण यह समस्या बनी थी। फाल्टों को ठीक करा बिजलीघरों की आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
हापुड़। झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों ने बताया कि इन दिनों की बरसात गन्ना, धान व अन्य फसलों के लिए वरदान है। इस बारिश से तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई। जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
शनिवार तड़के झमाझम बारिश और इसके बाद आसमान में छाए बादलों ने मौसम को खुशनुमा कर दिया। जिले में जहां तापमान 40 डिग्री तक पहुंच रहा था। शनिवार को बरसात के बाद अधिकतम तापमान घटकर 33 डिग्री रह गया। ऐसे में लोगों को गर्मी से काफी हद तक निजात मिली। उधर यह बरसात फसलों के लिए काफी लाभदायक साबित हुई है। धान की फसल को पानी की काफी आवश्यकता रहती है। ऐसे में इस बरसात ने फसल को लाभ पहुंचाया है। जिससे किसानों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे।