{"_id":"5f11e82c8ebc3e63b13abe6f","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2021187116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों से भरे कंटेनर में लगी आग, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों से भरे कंटेनर में लगी आग, मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइकों से भरे कंटेनर में लगी आग, मचा हड़कंप
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव टियाला में नई बाइकों से लदे एक कैंटर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। कैंटर से धुआं निकलता देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों व ग्रामीणों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कैंटर में लदी 90 बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
गांव टियाला निवासी फिरासत कैंटर चालक है। बृहस्पतिवार रात व बाइकों से लदे एक कैंटर को हरिद्वार से लेकर चेन्नई के लिए जा रहा था। हापुड़ पहुंचने पर वह कैंटर लेकर अपने गांव टियाला पहुंच गया। कैंटर को गांव में ही सड़क किनारे खड़ा करके वह घर चला गया। शुक्रवार सुबह अचानक कैंटर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। कैंटर से धुआं निकलते हुए देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना देते हुए ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे पीड़ित ने पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कैंटर में लदी 90 नई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। उधर कुछ ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए नोकझोंक भी की।
अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कैंटर लॉक होने के कारण हानि का अनुमान नहीं लगाया जा सका है। आग लगने के कारणों की जानकारी की जा रही है।