फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले में कोरोना से एक और मौत, मचा हड़कंप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जिले में कोरोना से एक और मौत, मचा हड़कंप
विज्ञापन

हापुड़। जिले में कोरोना से एक और मौत ने हड़कंप मचा दिया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर फिलहाल इसकी जानकारी नहीं आ सकी है। क्योंकि मौत एक निजी अस्पताल में हुई है। वहीं बृहस्पतिवार को कोरोना के 11 नए मरीज मिले जबकि 27 मरीज स्वस्थ हुए।
जानकारी के अनुसार नगर निवासी एक व्यक्ति का उपचार बीते काफी दिनों से एक निजी अस्पताल में चल रहा था। परिजनों ने दावा किया है कि मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई थी। बुधवार रात को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया गया है कि कुछ दिन पहले मृतक के भाई ने भी कोरोना के चलते दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

हालांकि इस मौत की कोई जानकारी फिलहाल स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिल सकी है। क्योंकि पोर्टल पर इसका कोई उल्लेख भी नहीं है। मामला शहर के प्रमुख बाजार से जुड़ा है। इसलिए लोगों में हड़कंप है और दिनभर इस मौत की चर्चा भी लोगों में होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना के 11 नए मामले सामने आए। इनमें मोहल्ला सुभाष नगर से चार, रेलवे रोड स्थित तारा मिल कालोनी निवासी दो, इंद्रगढ़ी निवासी एक, बीघापुर निवासी एक, बुर्ज मोहल्ला निवासी एक, सिखैड़ा निवासी एक, अनूपपुर डिबाई निवासी एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 27 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिया गया।

जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 962 हो गई है। इसमें 743 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 201 का उपचार जारी है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रेखा शर्मा ने बताया कि फिलहाल मौत की अधिकारिक पुष्टि नहीं है। उन्हें भी मीडिया आदि के माध्यम से इसकी सूचना मिल रही है। पोर्टल पर जानकारी दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed