{"_id":"5f0f49f48ebc3e63b77a0044","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2019958147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफलता की उड़ान - बेटियां फिर आसमान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफलता की उड़ान - बेटियां फिर आसमान पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफलता की उड़ान - बेटियां फिर आसमान पर
हापुड़। सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में बेटियों ने फिर से सफलता की उड़ान भरी है। डीपीएस स्कूल की इशिका आर्य व एलएन पब्लिक स्कूल की छात्रा दीपांशी वर्मा ने 99 फीसदी अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से जिला टॉप किया है। दीवान पब्लिक स्कूल की छात्रा तनिषा अग्रवाल और डीपीएस के छात्र पार्थ गोयल ने संयुक्त रूप से 98.8 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि आरएसएम सीनियर सैकेंडरी स्कूल के छात्र विक्रांत 98.6 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। स्कूलों में परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा, इससे छात्रों में खुशी का माहौल छा गया।
सीबीएसई हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों में काफी बेचैनी थी, स्कूल के प्रधानाचार्यों की निगाह भी अच्छे परिणाम को लेकर मेधावी छात्रों पर अटकी हुई थी। कोरोना महामारी के चलते परिणाम में देरी की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन बोर्ड की सजगता से समय से परिणाम घोषित कर दिया।
सोमवार को हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ तो छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्योंकि जिले में हाईस्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा इशिका आर्या और एलएन पब्लिक स्कूल की छात्रा दिपांशी वर्मा ने संयुक्त रूप से 99 फीसदी अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया।
विज्ञापन
दीवान पब्लिक स्कूल की छात्रा तनिषा अग्रवाल और डीपीएस के छात्र पार्थ गोयल ने संयुक्त रूप से 98.8 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा, सिंभावली के आरएसएम सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्र विक्रांत ने 98.6 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि श्रीमती ब्रह्मादेवी बालिका विद्यालय की छात्रा अर्पिता गर्ग 98.2 फीसदी अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं।
शतप्रतिशत रहा स्कूलों का रिजल्ट
सीबीएसई हाईस्कूल में इस बार जनपद का रिजल्ट शतप्रतिशत रहा है। हालांकि बोर्ड के अनुसार इस बार सभी स्कूलों का रिजल्ट 91.46 फीसदी रहा। जबकि पिछले वर्ष 91.10 फीसदी बच्चे पास हुए थे। गत वर्ष के सापेक्ष इस बार का रिजल्ट में 0.36 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई। लेकिन इस बार भी जिले का रिजल्ट शतप्रतिशत रहा है। सभी बच्चों के पास होने से परिजनों के चेहरे भी खिले हुए हैं। सीबीएसई की सिटी कोर्डिनेटर व डीपीएस की प्रधानाचार्य मीना आनंद ने बताया कि इस बार का रिजल्ट शतप्रतिशत रहा है। सभी बच्चे पास हुए हैं। उन्होंने सभी उत्तीर्ण छात्रों को बधाई दी।