फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

स्कूल बंद होने तक फीस न देने की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
स्कूल बंद होने तक फीस न देने की मांग
विज्ञापन

हापुड़। पेरेंट्स एसोसिएशन हापुड़ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन सौंपा। अभिभावकों ने प्राईवेट स्कूलों द्वारा बच्चों और अभिभावकों के शोषण के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता बैंक वालों के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में अभिभावकों ने कहा कि अप्रैल से स्कूल संचालक वही फीस मांग रहे हैं, जो वर्ष 2019 में जाती थी। जबकि उस दौरान बच्चे स्कूल जाते थे और स्कूल कि सारी सुविधायें लेते थे, लेकिन अब स्कूल बंद हैं, बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं और स्कूल की कोई भी सुविधाएं नहीं ले रहे हैं। ऑनलाइन क्लास समुचित नेटवर्क और बच्चों पर स्मार्ट फोन नहीं होने के कारण असफल हैं। एसोसिएशन ने मांग करते हुए कहा कि जब तक स्कूल नहीं तब तक फीस नहीं। सभी स्कूल जारी अध्यादेश 2018 का सख्ती से पालन करते हुए अपनी बैलेंसशीट सार्वजनिक करें। इसके अलावा सत्र 20-21 को शून्य घोषित किया जाए।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में रविंद्र कुमार, शरद कुमार गर्ग, टुक्की राम गर्ग, अनिकेत सिंघल, तुषार गोयल, सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed