{"_id":"5ed693338ebc3e909d5b8590","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1997342190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण के चलते कई मोहल्ले सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण के चलते कई मोहल्ले सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के चलते आधा शहर सील
हापुड़। शहर के गोल मार्केट क्षेत्र में कोरोना संक्रमित दूसरा मरीज मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन को बढ़ाते हुए तीन दर्जन से अधिक मोहल्लों को बफर जोन घोषित कर सील कर दिया है। अब लगभग आधा शहर सील होने से शहर वासियों में भी हड़कंप की स्थिति है।
गोल मार्केट में मंगलवार को दूसरा कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुष्टि किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया। जिलाधिकारी ने कंटेनमेंट जोन को 250 मीटर से बढ़ाकर 750 मीटर कर दिया है। मंगलवार शाम प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन में मोहल्ला गोल मार्केट के साथ-साथ माता मोहल्ला, साधना मार्केट, कृष्णा गली, गांधी गंज, पाटिया मंडी, सत्तीबाड़ा, अतरपुरा, प्रेमपुरा, खुर्जा पेच, पक्का बाग मंडी, भगवती गंज, जवाहरगंज, गंज मोहल्ला, सर्राफा बाजार, खाई, बूरा गली, पुराना बाजार, चाहकमाल, बराही मोहल्ला, कबाड़ी बाजार, कसेरठ बाजार, सब्जी मंडी, ब्रहमनान, शिवपुरी, नवीकरीम, कासमपुरा, नव ज्योति कॉलोनी, शिवचरनपुरा, अयोध्यापुरी, घनश्यामपुरा, दिल्ली गेट, कोठीगेट, महेशपुरी, त्रिलोकपुरम गली नंबर 1-3, पीरवहाउद्दीन, पुरानी चुंगी, शास्त्रीनगर, मुजफ्फरपुरा, तगासराय को शामिल कर दिया। जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। क्षेत्र सील होने से लोगों में भी अफरातफरी का भी माहौल है।