फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पाटिया मंडी में उमड़ रही लोगों की भीड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पाटिया मंडी में उमड़ रही लोगों की भीड़, संक्रमण का खतरा
विज्ञापन

हापुड़। दो दिन पहले सील खुलने के बाद खुली पाटिया मंडी के हालात खासे चिंताजनक हैं। बाजार में लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। लोगों द्वारा शारीरिक दूरी के नियम का कतई पालन नहीं किया रहा। जिससे हालात खतरनाक हो सकते हैं।
नगर के बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्लों में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज मिलने के बाद पाटिया मंडी को बंद करते हुए इस क्षेत्र को सील कर दिया गया था। बता दें कि यह बाजार क्षेत्र के मुख्य बाजारों में एक है। यहां पर आसानी से हर प्रकार की रसोई सामग्री उपलब्ध हो जाती है। लेकिन नए नियमों के तहत दो दिन पहले पाटिया मंडी को खोल दिया गया। जिसके बाद से बाजारों में लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को सुबह 7 बजे से सुबह दस बजे के बीच बाजार में पैर रखने लायक भी जगह नहीं थी। लोग एक दूसरे से सटकर खड़े थे और दुकानों पर भी शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा था। ऐसे में कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ सकता है। जिससे लोगों की जान जा सकती है।
विज्ञापन

इस संबंध में उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश का कहना है कि लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। बाजार में व्यवस्था बनवाई जाएगी। इसके लिए बाजार का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed