{"_id":"5e4446718ebc3ee58b3bb1ab","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1940372133","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजन पटरी से उतरने पर बैठी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजन पटरी से उतरने पर बैठी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजन पटरी से उतरने पर बैठी जांच
हापुड़। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार देर रात पटरी से ट्रेन का इंजन उतर जाने के मामले में रेलवे प्रशासन जांच पड़ताल में जुटा हुआ है। हालांकि जिस ट्रैक पर यह हादसा हुआ, वह मेन लाइन नहीं थी। इंजन यार्ड की तरफ होने की वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
मंगलवार देर रात एक इंजन मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जाने के लिए हापुड़ रेलवे स्टेशन की लाइन नंबर आठ से गुजर रहा था। तभी इंजन बेपटरी हो गया। रेलवे अफसरों को इसकी जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में रेलवे अफसर मौके पर पहुंच गए। इंजन को बेपटरी होने की घटना ने रेलवे अफसरों की पेशानी पर बल डाल दिए।
ऐसे में घटना की जानकारी होने पर जांच अधिकारी भी पहुंच गए। रेलवे कर्मचारियों ने क्रेन आदि की सहायता से इंजन को पटरी पर लाने का प्रयास किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद ही इंजन पटरी पर लाया गया।
विज्ञापन
हालांकि घटना यार्ड की तरफ लाइन नंबर आठ पर होने की वजह से किसी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ। इससे ट्रेनों के संचालन पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ा। फिलहाल रेलवे के कैरिज इंजीनियरिंग सिग्नल व ऑपरेटिंग विभाग के अधिकारी मामले की जांच करने में जुटे हुए हैं। रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक तरूण प्रकाश ने मामले की जानकारी रेलवे सुरक्षा अफसरों से करने की बात कहीं और बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
कुछ भी बोलने से बचते रहे अफसर - रेलवे स्टेशन पर इंजन के बेपटरी होने की जानकारी रेलवे अफसर-कर्मचारियों को थी। वह भी दबी जबान घटना की चर्चा करते रहे, लेकिन रेलवे अफसर-कर्मचारी घटना को लेकर सार्वजनिक रूप से कुछ भी बोलने से पूरी तरह बचते रहे।