{"_id":"5e39afcd8ebc3ee5e15ea81b","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1935054123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज से सुविधा शुल्क वसूलने पर नपा फार्मासिस्ट, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज से सुविधा शुल्क वसूलने पर नपा फार्मासिस्ट, निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीज से सुविधा शुल्क वसूलने पर फार्मासिस्ट निलंबित
हापुड़। पिलखुवा सीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट को मरीज से रैबीज के इंजेक्शन के नाम पर 200 रुपये सुविधा शुल्क लेना महंगा पड़ गया है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेने के बाद सीएमओ ने तत्काल प्रभाव से फार्मासिस्ट को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
उल्लेखनीय है कि पिलखुवा पीएचसी पर एक मरीज रैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंचा था। वहां तैनात फार्मासिस्ट ने इंजेक्शन लगवाने के लिए अनेक नियम कानून बता दिए। काफी देर इंतजार के बाद भी राहत नहीं मिलने पर मरीज ने आपत्ति की तो उससे 200 रुपये सुविधा शुल्क की मांग की गई।
मरीज ने इस मामले की पूरी वीडियो अपने मोबाइल में बना ली। जिसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया गया। आनन फानन में सीएमओ ने इस वीडियो का संज्ञान लिया और मरीज से भी जानकारी की। आरोप सिद्ध होने के बाद फार्मासिस्ट धर्मेंद्र को तत्काल निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डा.रेखा शर्मा का कहना है कि मरीजों से चिकित्सा सुविधा के नाम पर पैसों की वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फार्मासिस्ट धर्मेंद्र को निलंबित कर दिया गया है। ऐसा मामला प्रकाश में आया तो कड़ी कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।