{"_id":"5e38683d8ebc3e971b5c01c7","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd19348068","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में घुसी तेज रफ्तार कार, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में घुसी तेज रफ्तार कार, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस में घुसी तेज रफ्तार कार, पांच घायल
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को हापुड़ किठौर मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार बस में घुस गई। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीरावस्था में हापुड़ अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे का कारण कार चालक का नशे में होना बताया गया है।
बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि सोमवार शाम को गांव भटजन थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद निवासी संतराम पुत्र मामचंद अपने रिश्तेदार हरीपाल पुत्र सुखपाल, गुड्डृू पुत्र गहंदर, देवेंद्र पुत्र बाली सिंह व जितेंद्र पुत्र जगरूप संग बैगन आर कार में सवार होकर किठौर से हापुड़ जा रहे थे। ऐसे में मुदाफरा चौकी स्थित भट्टे के निकट कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बस में जा घुसी। हादसे में पांच कार सवार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने घायलों को आनन फानन में हापुड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया।
फिलहाल घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं बस चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। ऐसे में बस में सवार यात्रियों को अन्य बस से गंतव्य स्थान के लिए भेजा गया। बताया गया है कि कार सवार सभी लोग शराब के नशे में धुत थे।