फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बारिश ने धो दिया प्रदूषण का स्तर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बारिश से साफ हुई जिले की आबोहवा
विज्ञापन

हापुड़। प्रदूषण की मार झेल रहे शहर वासियों को सोमवार रात और इसके बाद मंगलवार को हुई बारिश से काफी राहत मिली। जनपद वासियों खुशनुमा मौसम का अहसास हुआ। बारिश से प्रदूषण धुलने के बाद लोगों ने स्वच्छ वायु में सांस ली। चारों ओर प्रकृति चहकती नजर आई। तेज बारिश ने वातावरण ही नहीं पेड़ पौधों पर की पत्तियों पर जमा काली परत को धो डाला।
पिछले कुछ दिनों से शहर का प्रदूषण स्तर खतरनाक बना हुआ था। प्रदूषण का स्तर एक्यूआई दो सौ से तीन सौ के बीच दर्ज किया जा रहा था। प्रदूषण के कारण लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो गया था। जिसके कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन सोमवार और मंगलवार को हुई बरसात के बाद बृहस्पतिवार शाम शहर का एक्यूआई 66 दर्ज किया गया। मौसम में हवा में भी खास ताजगी महसूस की गयी। बारिश के साथ मौसम खुशगवार होने से लोगों ने ताजगी का अहसास किया। पिछले दो तीन दिन से हवा चलने के कारण भी प्रदूषण घटा है।
विज्ञापन

दरअसल, प्रदूषण के चलते नाइट्रोजन डाई आक्साइड, वाहनों से निकलने वाली सल्फर डाई आक्साइड और पीएम 10 सभी घातक स्तर तक पहुंच गए थे। दिवाली के बाद केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा देश के सभी शहरों का जो एयर क्वालिटी इंडेक्स जारी किया गया था उसमें हापुड़ भी खतरनाक श्रेणी में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरणविद् डा. राजबीर सिंह का कहना है कि बारिश के कारण वातावरण में मौजूद घातक कण धुल जाते हैं। बारिश के कारण कुछ समय के लिए प्रदूषण से राहत मिल गयी है। हवा चलना भी प्रदूषण से राहत दिलाने में सहायक सिद्ध होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed