{"_id":"5e331a678ebc3ec6ea07d1ab","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1931911174","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने चलाया प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने चलाया प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिथीन के खिलाफ चलाया अभियान, की कार्रवाई
हापुड़। नगर पालिका टीम ने बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने चार वेंडरों पर कार्रवाई कर दो हजार रुपये का जुर्माना वसूला। इस दौरान सड़क किनारे गंदगी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की गई।
नगर पालिका परिषद राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि टीम ने बुलंदशहर रोड, कोठी गेट, दिल्ली-गढ़ रोड पर अभियान चलाया। इस दौरान पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसमें चार वेंडरों से दो हजार रुपये और सड़क किनारे गंदगी फैलाने वाले छह दुकानदारों से 1500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। बताया कि आगे भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। अभियान चलाने वाली टीम में सफाई निरीक्षक राजकुमार, वीरेंद्र कुमार तेवतिया आदि मौजूद रहे।