फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

यूपी में सीएए के विरोध में नारेबाजी, पुुलिस से नोकझोंक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
hapur news
भारत बंद को लेकर अतरपुरा चौराहे पर तैनात पुलिस. - फोटो : HAPUR
यूपी में सीएए के विरोध में नारेबाजी, पुुलिस से नोकझोंक
विज्ञापन

हापुड़। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) व ईवीएम के विरोध में बहुजन क्रांति मोर्चा और राष्ट्रीय मूलनिवास महिला संघ के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए, जिससे पुलिस की सांसे फूल गयी। आनन-फानन में पुलिस ने चंद्रलोक कॉलोनी में एकत्र हुई महिलाओं को रोक लिया। काफी देर के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार व कोतवाली प्रभारी ने ज्ञापन लेकर लोगों को घर भेज दिया।
सीएए कानून और ईवीएम द्वारा चुनावी प्रक्रिया के विरोध में बहुजन क्रांति मोर्चा संगठन द्वारा बुधवार को भारत बंद का आह्वान किया था। मंगलवार देर रात पुलिस को इसकी भनक लगते हुए पुलिस अलर्ट हो गई। बुधवार सुबह बहुजन क्रांति मोर्चा और राष्ट्रीय मूलनिवास महिला संघ के तत्वावधान में काफी संख्या में लोग मोहल्ला चंद्रलोक कॉलोनी में एकत्र हो गए। हाथों में सीएए और ईवीएम के विरोध में तख्ती बैनर लिए महिलाओं ने सीएए और ईवीएम हटाने को लेकर नारेबाजी की। इससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया और कोतवाली प्रभारी अविनाश गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिलाएं जुलूस के रूप में अतरपुरा चौपला डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक आना चाहती थी, लेकिन पुलिस ने इन्हें मोहल्ले में ही रोक दिया। इसके बाद महिलाओं ने रामलीला मैदान तक जुलूस निकालने की बात कही। तहसीलदार गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। विरोध करने पर महिलाओं और पुलिस के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। महिलाओं ने सीएए कानून वापस लेने और हिन्दू मुस्लिम एकता के नारे लगाएं। अधिकारियों ने किसी तरह अधिकारियों ने महिलाओं को शांत किया। महिलाओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इसके बाद पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर घर भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि विरोध के लिए एक संगठन के आह्वान पर महिला पुरुष एकत्र हुए थे। जिनसे ज्ञापन लेने के बाद उन्हें वापस लौटा दिया।
विज्ञापन

उधर, भारत बंद का जिले में कोई असर दिखाई नहीं दिया। पुराना बाजार क्षेत्र में कुछ दुकानें बंद जरूर दिखाई दी, लेकिन लोगों ने बताया कि ये दुकानें अकसर बंद रहती हैं। बंद को लेकर कुछ स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed