फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गोल मार्केट में गंदे पानी की निकासी पर भिड़े दो पक्ष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गोल मार्केट में गंदे पानी की निकासी पर भिड़े दो पक्ष
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गोल मार्केट में बारिश के दौरान पानी निकासी को लेकर दो व्यापारी पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर लात घूंसे चले। लोगों द्वारा बीच बचाव करने के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। मारपीट के दौरान बाजार में हड़कंप की स्थिति रही।
नगर के मुख्य बाजार गोल मार्केट में बृहस्पतिवार सुबह बारिश के दौरान नाला ओवर फ्लो हो गया। जिस कारण नाले का पानी बाहर सड़क पर आने लगा। पानी की निकासी को लेकर मनीष गारमेंट के मालिक चीनू, कल्लू और नाइस गारमेंटस के मालिक मनोज में कहासुनी हो गई। थोड़ी ही देर में बात इतनी बिगड़ी कि दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गयी। दोनों ओर से जमकर लात घूंसे चले। जिससे बाजार में अफरा तफरी मच गयी। बाजार में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गयी। मौके पर जमा हुई व्यापारियों की भीड़ ने दोनों पक्षों में बीच बचाव करा दिया। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। हालांकि यहां भी कुछ पड़ोसी दुकानदारों की मध्यस्था के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम ने बताया कि मामूली बात पर मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों की सहमति के बाद समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व भी भिड़े थे दो पक्ष
गोल मार्केट से जुड़ी साधना मार्केट में एक सप्ताह पूर्व भी दो पक्षों के बीच अतिक्रमण को लेकर हाथापाई हुई थी। संकरी से गली में यह मार्केट है। अगर एक दो पहिया वाहन एक तरफ से आए तो दूसरी तरफ से बामुश्किल ही दूसरा वाहन निकल पाता है। इसके बाद भी दुकानों के बाहर अतिक्रमण रहता है। जिसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदगी, जलभराव व अतिक्रमण से कब छूटेगा पीछा
शहर की पॉश कही जाने वाली इस मार्केट के लिए गंदगी, जलभराव व अतिक्रमण नासूर बना हुआ है। मुख्य सड़कों पर अस्थाई दुकानों के कारण निकलना भी दूभर हो जाता है। वहीं रही सही कसर गंदगी व जलभराव की समस्या पैदा कर रही है। नाला बनने के बाद भी यहां के लोगों को जलभराव से निजात नहीं मिली है। हल्की सी बरसात में यहां पानी भर जाता है। जिसके चलते दुकानदारों का भी व्यापार ठप हो जाता है। बृहस्पतिवार व इससे पहले दो पक्षों के बीच विवाद का कारण यही हैं। हालांकि स्वच्छता के लाख दावे करने वाली पालिका प्रचार प्रसार में लाखों खर्च कर रही है लेकिन गोल मार्केट का यह हाल पालिका के दावों की पोल खोल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed