{"_id":"5e0a3a988ebc3e8815291144","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd191224763","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान की मांग पर एडीएम से मिला भाकियू का प्रतिनिधि मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान की मांग पर एडीएम से मिला भाकियू का प्रतिनिधि मंडल
विज्ञापन

हापुड़। गन्ना भुगतान की समस्या पर सोमवार को भाकियू कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल एडीएम से मिला। एडीएम ने गन्ना विभाग, शुगर मिल के अधिकारियों को तलब कर, जल्द से जल्द भुगतान कराने के निर्देश दिए। कार्यकर्ताओं ने जल्द राहत नहीं मिलने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
भाकियू के जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री व वरिष्ठ कार्यकर्ता जतिन चौधरी ने कहा कि जिले का किसान गन्ना भुगतान न होने की समस्या से परेशान है। गन्ना विभाग और शुगर मिल के अधिकारी सांठगांठ कर, किसानों के बकाये गन्ने का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में कई बार मांग उठाई जा चुकी है। लेकिन झूठा आश्वासन देकर किसानों को गुमराह कर दिया जाता है। कार्यकर्ताओं की शिकायत पर एडीएम ने गन्ना विभाग और शुगर मिल के अधिकारियों को तलब किया। कार्यकर्ताओं के समक्ष हुई बातचीत में शुगर मिल के अधिकारियों ने जल्द से जल्द भुगतान करने की बात कही।
वहीं कार्यकर्ताओं ने जल्द किसानों को बीते वर्ष का भुगतान न मिलने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस मौके पर राजवीर सिंह, हरेंद्र उबारपुर, बलराज सिंह, पवन, एसपी कर्दम, कुशलपाल आर्य आदि मौजूद रहे।