{"_id":"5df136808ebc3e87ea505c39","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1900665174","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब का ऑफर, एक मोबाइल की खरीद पर एक किलो प्याज मुफ्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब का ऑफर, एक मोबाइल की खरीद पर एक किलो प्याज मुफ्त
Thu, 12 Dec 2019 12:03 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्याज की बेकाबू कीमतें
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्याज के बढ़ते दामों को लेकर अभी तक आपने सोशल मीडिया पर जोक सुने होंगे, लेकिन अब इन परिस्थितियों से परेशान लोग असल जिंदगी में भी प्याज से कारोबार में बढ़ोत्तरी की कोशिश कर रहे हैं। रेलवे रोड स्थित एक मोबाइल दुकान के मालिक द्वारा निकाला गया ऑफर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। मोबाइल दुकानदार एक मोबाइल की बिक्री पर एक किलो प्याज मुफ्त दे रहा है। उसका दावा है कि इस ऑफर के बाद ग्राहकों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से प्लाज के दाम बढ़े हुए हैं। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर ग्रहणियों के रसाई का बजट बिगड़ गया है। प्याज की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शादी समारोह में सलाद से भी प्लाज गायब हो चुकी है। इसी बात के चलते प्याज की बढ़ती कीमतों का फायदा लोग अपने कारोबार में करने लगे हैं।
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित सिटी प्लाजा में एक मोबाइल सेंटर के मालिक ने एक मोबाइल की खरीद पर एक किलो प्याज मुफ्त देने का ऑफर शुरू किया है। सेंटर के मालिक सूरज का कहना है कि इस ऑफर के बाद उनके ग्राहकों की संख्या में वृद्धि हुई है। लोग काफी संख्या में मोबाइल के साथ प्याज लेने में उनकी दुकान पर पहुंच रहे हैं। यह ऑफर लोगों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन