{"_id":"5ddc1c6e8ebc3e54ea681507","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd189017694","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीदाबाद जेल में बंद, मासूम से रेप के आरोपी ने रची थी, पैरोकार की हत्या कराने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीदाबाद जेल में बंद, मासूम से रेप के आरोपी ने रची थी, पैरोकार की हत्या कराने की साजिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में बंद मासूम से रेप के आरोपी ने रची थी हत्या की साजिश
हापुड़। धौलाना थाना क्षेत्र के गांव उदयरामुर नगला में दूल्हे के चाचा की हत्या के मामले में यह बात सामने आई है कि मासूम बच्ची से रेप के आरोपी ने नीमका (फरीदाबाद) जेल में बंद रहते इस कांड की साचिश रची थी। मृतक उक्त मामले में वादी था तथा पैरोकारी कर पीड़ित अपने दोस्त के परिवार की मदद कर रहा था। पुुलिस नामजद पांचों आरोपियों की तलाश कर रही है। इस कार्य में एसओजी समेत तीन टीम लगी हैं।
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि रविवार की शाम उदयरामपुर नगला गांव में हरियाणा के फरीदाबाद जिले के गांव अनंगपुर से दो सगे भाइयों की बारात आयी थी। तीन बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दूल्हे के चाचा सुधीर की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी था तथा कई अन्य ग्रामीण घायल हुए थे।
उन्होंने बताया कि इस मामले में पांच लोगों को नामजद किया गया जिनमें से अधिकांशतया अनंगपुर गांव के ही हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस हत्याकांड के पीछे एक मासूम बच्ची से रेप के मामले में गिरफ्तार आरोपी बताया गया है जो जेल में बंद है और उसको सजा भी हो चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बारात पर फायरिंग में मृतक सुधीर उक्त रेप के मामले में वादी तथा पैरोकारी भी कर रहा था। परिणामस्वरूप उसकी रेप के आरोपी से रंजिश चल रही थी। आरोपी ने जेल से ही सुधीर को सबक सिखाने व हत्या करने की चेतावनी दी थी। समझा जाता है कि सुधीर ने इस धमकी को गंभीरता से नहीं लिया और उसकी हत्या हो गई।
अपर पुलिस अधीक्षक डा सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि इस मामले में एसओजी, धौलाना और पिलखुवा थाना पुलिस समेत कुल तीन टीम गठित की गयी हैं। सीओ पिलखुवा प्रीतम पाल सिंह लगातार इन टीमों को कोआर्डिनेशन कर आरोपियों की तलाश करा रहे हैं। पुलिस अक्षीक्षक संजीव सुमन ने इस मामले का खुलासा करने के लिए कड़े निर्देश दिये हैं। अस्पतालों में भर्ती घायलों की भी सुरक्षा की जा रही है।